ललित मोदी: डिनर करते दिखे कई साल से गायब पूर्व चेयरमैन, अनिल कपूर-संजय कपूर और चंकी पांडे भी साथ नजर आए

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी हाल ही में बॉलीवुड हस्तियों के साथ नजर आए हैं। ललित हाल ही में इटली के फ्लोरेंस में स्थित मशहूर रेस्तरां ला जिओस्ट्रा में अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते नजर आए। इन पलों की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में क्या खास आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी से पूर्व में कई विवाद रहे हैं। अब उन्हें अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते हुए देखा गया। इस खास आयोजन की तस्वीरें होटल ने अपने अकाउंट से शेयर कीं। इसके बाद यह वायरल हो गईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा जब बॉलीवुड की चकाचौंध फ्लोरेंस की आत्मा से मिलती है। भारतीय सिनेमा और संस्कृति के सच्चे दिग्गजों की संगति में ला जिओस्ट्रा में एक विशेष शाम। इस मुलाकात के दौरान संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी मौजूद थीं। संजय कपूर ने फ्लोरेंस से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।

#Bollywood #Entertainment #National #LalitModi #SanjayKapoor #AnilKapoor #ChunkyPandey #BhavanaPandey #MaheepKapoor #Italy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ललित मोदी: डिनर करते दिखे कई साल से गायब पूर्व चेयरमैन, अनिल कपूर-संजय कपूर और चंकी पांडे भी साथ नजर आए #Bollywood #Entertainment #National #LalitModi #SanjayKapoor #AnilKapoor #ChunkyPandey #BhavanaPandey #MaheepKapoor #Italy #VaranasiLiveNews