Bihar News : शौचालय की टंकी में एक ही परिवार के 10 लोग गिरे; जहरीले गैस ने कितने लोगों की जान ली

वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सात लोग बेहोश हो गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान आनंद कुमार (46), पिता शिवजी साह; प्रियांशु कुमार (18), पिता आनंद कुमार; और राहुल कुमार (24), पिता शिवजी साह के रूप में हुई है। घायलों में अजय कुमार, पिता कृष्ण मोहन साह; सुजीत कुमार, पिता राम नारायण साह; और दुर्गेश कुमार, पिता पंकज कुमार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

#CityStates #Muzaffarpur #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : शौचालय की टंकी में एक ही परिवार के 10 लोग गिरे; जहरीले गैस ने कितने लोगों की जान ली #CityStates #Muzaffarpur #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews