यूपी: लाल बिहारी का आरोप- एक हजार फर्जी डॉक्टरों के पंजीकरण का आरोपी रजिस्ट्रार अब भी पद पर; 60 पर ही केस
शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के रजिस्ट्रार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बिना नीट पास किए और मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिए करीब एक हजार लोगों को 15 से 20 लाख रुपये लेकर बीएएमएस डॉक्टर के रूप में पंजीकृत किया गया। आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार पिछले 10 वर्षों से नियमों के विपरीत प्रतिनियुक्ति पर पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार का पद बाबू स्तर का है, जबकि संबंधित अधिकारी मेडिकल ऑफिसर के पद से पदोन्नत हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें इस पद पर बनाए रखा गया है।
#CityStates #Varanasi #AyushDepartment #DoctorRegistrationScam #FakeDoctors #LalBihariYadav #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 00:10 IST
यूपी: लाल बिहारी का आरोप- एक हजार फर्जी डॉक्टरों के पंजीकरण का आरोपी रजिस्ट्रार अब भी पद पर; 60 पर ही केस #CityStates #Varanasi #AyushDepartment #DoctorRegistrationScam #FakeDoctors #LalBihariYadav #VaranasiLiveNews
