Agra News: लक्ष्य ने बरपाया बल्ले का कहर, 11 छक्कों से ठोके 121 रन
आगरा। डॉ. सूरजभान रावत क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को अंतर अकादमी मुकाबले में लक्ष्य सिंह राठौर ने 62 गेंदों में 121 रन की तूफानी पारी खेली। आठ चौके और 11 छक्कों की पारी की बदौलत केडी इलेवन ने 35 ओवर में चार विकेट पर 297 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य ने तीसरे नंबर पर उतरकर शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। उनका विकेट 214 रन के स्कोर पर गिरा। शिवा कौशिक ने 54 और ध्रुव डीसी ने 39 रन बनाकर केडी इलेवन को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।जवाब में बीसीएफ क्रिकेट क्लब की टीम नमन के 66 और सतेेंद्र सिंह के 46 रन के बावजूद 35 ओवर में सात विकेट पर 250 रन ही बना सकी। केडी इलेवन ने मुकाबला 47 रन से जीत लिया। जीतू कश्यप, कुलदीप शर्मा और भरत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। कोच तरुण सिंह ने कहा, लक्ष्य ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
#LakshyaUnleashedABattingRampage #Smashing121RunsWith11Sixes. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 01:56 IST
Agra News: लक्ष्य ने बरपाया बल्ले का कहर, 11 छक्कों से ठोके 121 रन #LakshyaUnleashedABattingRampage #Smashing121RunsWith11Sixes. #VaranasiLiveNews
