Kushinagar News: बिजली कनेक्शन के लिए फंड का अभाव, चार हजार घर शुद्ध जल को तरसे

खड्डा (कुशीनगर)। बिजली के लिए फंड के अभाव में नगरपंचायत के 3940 घरों में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा रहा है। लगभग 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की तीन परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें दो लगभग पूरी हो चुकी हैं। नगर पंचायत दो माह के अंदर पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास में है। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय के सहयोग से नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ने खड्डा नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन प्रस्ताव पास किया। इस क्रम में खड्डा-भैसहा मार्ग के बगल में चीनी मिल के पास, सिसवा बाईपास के बगल में दो नई टंकी बनाई जा रही है। इसके अलावा नगरपंचायत कार्यालय के परिसर में पुरानी टंकी का मरम्मत कर उसे संचालित किया जाना है।इनमें भैसहा रोड के बगल वाली टंकी इस लिए शुरू नहीं हो पा रही है कि बिजली सप्लाई के लिए फंड नहीं मिल पाया है। बिजली निगम को धन देना पड़ेगा तब सप्लाई पहुचेगी। नगरपंचायत कार्यालय वाला कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। तीसरी टंकी अभी निर्माणाधीन है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो माह के अंदर दोनों टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।जल निगम के अनुसार, नगरपंचायत के कुल 3940 घर चिह्नित हैं। इनमें लगभग 3800 घरों तक निशुल्क कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। बाकी घरों तक भी शीघ्र पानी पहुंच जाएगा। पाइप बिछाने सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं।नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया है कि हमारे नगर की जनता को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। दो टंकी का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। कोशिश है कि दो माह में लोगों की घरों तक शुद्ध पानी पहुंचा दिया जाए। जल निगम शहरी के जेई रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि दो टंकी पूर्ण हैं। फंड मिलते ही बिजली जोड़कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद नगरपंचायत को सौंप दिया जाएगा। नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी । नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: बिजली कनेक्शन के लिए फंड का अभाव, चार हजार घर शुद्ध जल को तरसे #KushinagarNews #VaranasiLiveNews