Kangra News: बिलासपुर में संदिग्ध हालात में मिला मजदूर का शव, सर्पदंश की आशंका

गुलेर (कांगड़ा)। क्षेत्र के बिलासपुर गांव में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मनमीत सिंह के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला सर्पदंश का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार मनमीत सिंह अपने पुश्तैनी घर में भाई के साथ रहता था। वह 13 जुलाई की रात को करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए घर की पहली मंजिल पर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह घर में कहीं दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब मृतक की भाभी घर की सफाई कर रही थी तो उन्हें अचानक वहां से तेज दुर्गंध आई। संदेह होने पर जब ऊपर जाकर जांच की गई तो छत पर मनमीत सिंह को मृत अवस्था में पाया। शव मिलने की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, जिसके बाद शव को नीचे लाया गया। मृतक के शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी महिंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मौत के सही कारणों का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बिलासपुर में संदिग्ध हालात में मिला मजदूर का शव, सर्पदंश की आशंका #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews