Kuldeep Yadav Wedding: 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल सवाय
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेंगे। शादी के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। विभिन्न प्रकार की लाइट होटल में लगाई गई है। होटल प्रबंधन उनकी शादी की तैयारी में दिनरात जुटा है । कुलदीप यादव और वंशिका सिंह परिवार सहित 12 मार्च को मसूरी पहुंच रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमान 13 मार्च मसूरी पहुंचेंगे।सूत्रों के अनुसार, होटल में 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में आयोजित होंगी। शादी की तैयारी पहाड़ों की रानी मसूरी के होटल द सवाय में जोर शोर से चल रही है। कुलदीप और वंशिका सिंह की शादी के लिए मसूरी का ऐतिहासिक होटल सवाय के करीब 80 कमरे बुक किए गए है। बीकेटीसी का बड़ा फैसला:बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बैठक में 121 करोड़ का बजट पारित
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #KuldeepYadavWedding #Vanshika #MussoorieNews #CricketerKuldeepYadav #HotelSawai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 20:13 IST
Kuldeep Yadav Wedding: 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल सवाय #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #KuldeepYadavWedding #Vanshika #MussoorieNews #CricketerKuldeepYadav #HotelSawai #VaranasiLiveNews
