Panipat News: रस्साकशी में कृष्णा विद्या मंदिर स्कूल खिलाड़ियोंं ने जीता स्वर्ण पदक
पानीपत। नूरवाला स्थित कृष्णा विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली रस्साकशी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता नौल्था गांव स्थित बाल विकास स्कूल में सोमवार को आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्य सुमन गोयल और चेयरमैन प्रवीन गोयल ने मंगलवार को स्कूल में खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल की टीम ने मेजबान बाल विकास स्कूल की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। प्रधानाचार्या सुमन गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी अपनी भागीदारी करनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है।
#KrishnaVidyaMandirSchoolPlayersWonGoldMedalInTugOfWar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:03 IST
Panipat News: रस्साकशी में कृष्णा विद्या मंदिर स्कूल खिलाड़ियोंं ने जीता स्वर्ण पदक #KrishnaVidyaMandirSchoolPlayersWonGoldMedalInTugOfWar. #VaranasiLiveNews
