Mandi News: कोटली पंचायत भवन लोगों को समर्पित

कोटली (मंडी)। पंचायत कोटली के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन सदर मंडी के स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने किया। समारोह में पहुंचने पर पंचायत कोटली के प्रधान रामलाल ठाकुर, पंचायत कार्यकारिणी और आसपास की पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद पंचायत भवन परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधायक ने पट्टिका का अनावरण कर और रिबन काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया।उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों, कैबिनों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सम्मान समारोह में पंचायत प्रधान ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर कोटली के एसडीएम जगदीश चंद, तहसीलदार सार्थक शर्मा, बीडीओ सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

#KotliPanchayatBhawanDedicatedToThePeople. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 00:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: कोटली पंचायत भवन लोगों को समर्पित #KotliPanchayatBhawanDedicatedToThePeople. #VaranasiLiveNews