Rajasthan News: सूने मकान में बड़ी नकबजनी का खुलासा; शातिर आरोपी 'घोड़ी' गिरफ्तार, 45 लाख 30 हजार रुपये बरामद

राजस्थान के कोटा जिले में सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहर के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवडी सेक्टर बी स्थित एक मकान में हुई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। फरियादी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि 23 फरवरी को एक फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य अहमदाबाद से कोटा पहुंचे थे। घर पहुंचने पर ड्राइंग रूम के प्रवेश द्वार का ताला टूटा मिला। पूरे मकान में सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। घर में रखी करीब 45 से 50 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। पढ़ें-Rajasthan News:करौली जिला कारागार में कैदी की उपचार के दौरान मौत, न्यायायिक मजिस्ट्रेट कर रहे जांच तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी से मिली सफलता पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रेम नगर द्वितीय निवासी विशाल उर्फ घोड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 45 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। अन्य चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस रिमांड पर आरोपी, आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया पुलिस ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड में लिया है। उससे वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों और नकबजनी में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं, जिनमें अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan News: सूने मकान में बड़ी नकबजनी का खुलासा; शातिर आरोपी 'घोड़ी' गिरफ्तार, 45 लाख 30 हजार रुपये बरामद #CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews