कोंडागांव : 200 करोड़ से अधिक की सौगात, नारंगी नदी पर पुल निर्माण स्वीकृत

छत्तीसगढ़ संकल्प सीजी बजट 2026-27 में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र को 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात मिली है। क्षेत्र की विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के प्रयासों से विभिन्न विभागों के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 140 करोड़ रुपये की लागत से 22 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 18 सड़कों का निर्माण शामिल है। विशेष रूप से कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग से नारायणपुर रोड बाईपास को जोड़ने के लिए नारंगी नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सेतु संभाग के तहत 4 बड़े पुलों के निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सिंचाई क्षमता बढ़ाने हेतु 8 कार्यों के लिए 35.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 नई सड़कों का निर्माण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित 12 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 8.59 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में नकटीमुंडा तालाब के संरक्षण के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 7 नए शाला भवनों—4 प्राथमिक, 1 हाई स्कूल और 2 हाई सेकेंडरी स्कूल—के निर्माण हेतु 3.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शासकीय जीएनएम नर्सिंग हॉस्टल भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये, एसडीएम कार्यालय सह तहसील कार्यालय के कंपोजिट भवन, उप संचालक कृषि कार्यालय तथा ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) निर्माण के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। लता उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

#CityStates #Chhattisgarh #KondagaonBudgetMlaLataUsendi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोंडागांव : 200 करोड़ से अधिक की सौगात, नारंगी नदी पर पुल निर्माण स्वीकृत #CityStates #Chhattisgarh #KondagaonBudgetMlaLataUsendi #VaranasiLiveNews