Bihar News: शादी की खुशियों में मातम में बदली! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी तीन युवकों की जान, मचा कोहराम
बिहार के किशनगंज जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) 327E पर खैखाट के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान और परिवार की स्थिति हादसे में मृतकों की पहचान मो. शादाब, मो. नजीर और शाह आलम के रूप में हुई है। शाह आलम की शादी महज 28 दिन पहले 24 जनवरी को हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां भी पूरी तरह नहीं समेटी गई थीं कि इस हादसे ने मातम फैला दिया। स्थानीय प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गौतम कुमार ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिजन रो-रोकर बुरी हालत में हैं और पूरे इलाके में शोक की छाया छाई हुई है।
#CityStates #Purnea #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:37 IST
Bihar News: शादी की खुशियों में मातम में बदली! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी तीन युवकों की जान, मचा कोहराम #CityStates #Purnea #Bihar #BiharNews #VaranasiLiveNews
