Sonipat News: किसान जागृति यात्रा का किया स्वागत, आज खरखौदा से जींद के लिए होगी रवाना
खरखौदा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से निकाली जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की किसान जागृति यात्रा शनिवार शाम खरखौदा पहुंची। क्षेत्रवासियों ने केएमपी एक्सप्रेस वे पर यात्रा का स्वागत किया और काफिले को गोपालपुर व छिन्नौली गांव में ले जाया गया। खरखौदा में रात को ठहरने के बाद यह किसान जागृति यात्रा अनाज मंडी से रविवार सुबह जींद के लिए रवाना होगी। जहां पर प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत बुलाई गई है। यह यात्रा 7 फरवरी को देश के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू कश्मीर तक जाएगी। इसका समापन 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल किसान महापंचायत के साथ किया जाएगा। यात्रा के दौरान गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान चलाकर किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में पत्र एकत्र किए जा रहे हैं जिन्हें केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। इससे पहले यात्रा पानीपत, झज्जर और मेवात जिलों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न स्थानों पर किसानों ने स्वागत किया और पंचायतों का आयोजन किया। रविवार को जींद की जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी किसानों के शामिल होंगे। इस अवसर पर किसान नेता पीआर पांड्यंन, अरुण पटेल, अभिमन्यु कोहाड़, इंदरजीत पन्नीवाला, महावीर सहारण, सोनवीर चौधरी, हर्षदीप सिंह गिल व बेदी दहिया भी मौजूद रहे।एमएसपी गारंटी कानून, सी2 प्लस 50 प्रतिशत फार्मूले के अनुसार फसल मूल्य निर्धारण, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, भूमि अधिग्रहण पर बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा, गन्ने का एफआरपी 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। कृषि नीतियों पर पारदर्शिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया जा रहा है।- जगजीत सिंह डल्लेवाल, किसान नेता
#KisanJagritiYatraWelcomed #WillLeaveForJindFromKharkhodaToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 20:39 IST
Sonipat News: किसान जागृति यात्रा का किया स्वागत, आज खरखौदा से जींद के लिए होगी रवाना #KisanJagritiYatraWelcomed #WillLeaveForJindFromKharkhodaToday #VaranasiLiveNews
