किरोड़ी का डोटासरा पर बड़ा आरोप: फर्जी OBC प्रमाण पत्र से बेटे को दिलवाई RAS नौकरी, CM को चिट्ठी, कहा FIR हो

राजस्थान की राजनीति में बीज निगम रिश्वतकांड को लेकर कांग्रेस और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा बीज निगम मामले में कृषि मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने के बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कृषि मंत्री ने आरोप लगाया है कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुनिया के परिवार ने कथित रूप से फर्जी OBC नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र बनवाकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन का लाभ लिया। मंत्री ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने और जांच करवाने की मांग की है। RAS-2016 भर्ती का दिया हवाला पत्र में दावा किया गया है कि RAS-2016 परीक्षा में डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह डोटासरा का चयन हुआ था। मंत्री ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में प्रभाव का इस्तेमाल किया गया और OBC नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र से जुड़ी अनियमितताएं हुईं। पत्र में यह भी कहा गया है कि रमेश चंद्र पुनिया के परिवार के सदस्यों ने भी कथित रूप से इसी श्रेणी का लाभ लेकर विभिन्न भर्तियों में चयन प्राप्त किया। पूर्व RPSC सदस्यों के बयानों का भी जिक्र डॉ. मीणा ने अपने पत्र में पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राइका के कथित बयानों का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि चयन प्रक्रिया पर प्रभाव डालने के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की है। FIR दर्ज करने की मांग कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है तो यह गंभीर आपराधिक मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। बीज निगम विवाद के बीच सियासी पलटवार राजनीतिक हलकों में इस पत्र को बीज निगम रिश्वतकांड पर कांग्रेस के हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि विभाग की छापेमारी को लेकर मंत्री पर निशाना साधते हुए कथित उगाही और संरक्षण के आरोप लगाए थे तथा मंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। अब डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सीधे डोटासरा को निशाने पर लेते हुए पुराने भर्ती मामलों को उठाकर राजनीतिक मुकाबले को और तीखा कर दिया है।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPolitics #KiroriLalMeena #GovindSinghDotasra #RasRecruitmentControversy #FakeObcCertificateCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




किरोड़ी का डोटासरा पर बड़ा आरोप: फर्जी OBC प्रमाण पत्र से बेटे को दिलवाई RAS नौकरी, CM को चिट्ठी, कहा FIR हो #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanPolitics #KiroriLalMeena #GovindSinghDotasra #RasRecruitmentControversy #FakeObcCertificateCase #VaranasiLiveNews