Himachal: किरेन रिजिजू बोले- पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने मामला केंद्रीय मंत्री से उठाएंगे

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे। यह बात केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने डलहौजी पहुंचने पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। इस दौरान स्थानीय नेताओं व लोगों ने रेल सेवा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि डलहौजी एक बहुत ही खूबसूरत, पुराना एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और इसके विकास के लिए रेल सेवा के मामले को केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर सिफारिश करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य लोगों को कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के मामले पर कहा कि वह इस मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते क्योंकि, इस मामले में फैसले की उन्हें अभी तक पूरी जानकारी नहीं है।

#CityStates #Shimla #KirenRijijuDalhousieVisit #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: किरेन रिजिजू बोले- पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने मामला केंद्रीय मंत्री से उठाएंगे #CityStates #Shimla #KirenRijijuDalhousieVisit #VaranasiLiveNews