किन्नौर: नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, रिकांगपिओ से काजा के लिए आवाजाही बंद
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के खारों पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 शुक्रवार शाम 4:00 बजे पहाड़ से चट्टानें गिर गईं। इससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया हैं, जिसके चलते अभी जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की तरफ वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रभावित हुई है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ओसी पवारी अक्षय दुबे के नेतृत्व में हाईवे को खोलने में जुट गया।
#CityStates #RampurBushahar #Shimla #LandslideKinnaur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:48 IST
किन्नौर: नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, रिकांगपिओ से काजा के लिए आवाजाही बंद #CityStates #RampurBushahar #Shimla #LandslideKinnaur #VaranasiLiveNews
