Haridwar News: अपहरण-यौन शोषण का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण करने के मामले में फरार पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आलम उर्फ जावेद निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को ज्वालापुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 22 फरवरी को जावेद बहलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। इधर, कुछ संगठनों से जुड़े लोगों ने जल्द बरामदगी न होने पर धरने तक की चेतावनी दे डाली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही 26 फरवरी को आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गैर जनपदों में भी तलाश की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलम उर्फ जावेद को हरिलोक तिराहे से इक्कड़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान रिपोर्ट में दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

#KidnappingAndSexualExploitationAccusedCarryingARewardOfRs5 #000Arrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: अपहरण-यौन शोषण का पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार #KidnappingAndSexualExploitationAccusedCarryingARewardOfRs5 #000Arrested #VaranasiLiveNews