ओबीसी जनगणना की मांग पर झारखंड बंद: खूंटी में बाजार से सड़क तक असर; हाईवे पर जाम

जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बंद का आह्वान किया। खूंटी जिले में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराया। इस दौरान कई जगह सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही भी बाधित की गई। खूंटी में अधिकांश दुकानें बंद, हाईवे पर जाम खूंटी शहर में सुबह से ही अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर हूटार चौक के पास सड़क जाम कर दिया। इसके अलावा नेताजी चौक पर भी आवागमन बाधित किया गया। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। समिति के कार्यकर्ता शहर में घूम-घूमकर दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। सुबह समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेताजी चौक पर जुटे। इसके बाद उन्होंने शहर और आसपास के इलाकों का भ्रमण कर बंद की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। तोरपा में भी बंद का असर रहा और कई दुकानें बंद रहीं। जिले के अन्य प्रखंडों में भी समिति के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। मशाल जुलूस निकालकर की थी बंद की तैयारी बंद से एक दिन पहले सोमवार शाम खूंटी क्लब से मशाल जुलूस निकाला गया था। इसके जरिए समिति ने दुकानदारों और वाहन मालिकों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की थी। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग सिर्फ वर्तमान पीढ़ी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के हित से भी जुड़ी है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की। साथ ही बंद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। कई संगठनों के कार्यकर्ता रहे सक्रिय बंद को सफल बनाने में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के संरक्षक किशोर गंझू, जिलाध्यक्ष शिवनारायण गंझू और मोटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे। समिति ने सामूहिक सहयोग से बंद को सफल बनाने और पूरे दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

#CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Khunti #ObcColumn #KhuntiShutDown #SupportersTakeToTheStreets #ImpactMarketsToTheHighway. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ओबीसी जनगणना की मांग पर झारखंड बंद: खूंटी में बाजार से सड़क तक असर; हाईवे पर जाम #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Khunti #ObcColumn #KhuntiShutDown #SupportersTakeToTheStreets #ImpactMarketsToTheHighway. #VaranasiLiveNews