Chamba News: खणी-गरीमा सड़क का कार्य दो साल से लटका
ग्रामीणों ने जिला मार्केट कमेटी से की शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसीभरमौर (चंबा)। खणी-गरीमा सड़क का कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। इस कार्य को करवाने वाली कंपनी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। महीने में एक दिन ही जेसीबी मशीन कार्य करते हुए दिखती है। इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह बात स्थानीय लोगों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर को मांग पत्र सौंपते हुए कही। ग्रामीणों कुलदीप सिंह, हितेश जरयाल, साहिल ठाकुर, अजय कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि नौ किलोमीटर बनने वाली सड़क का कार्य दो सालों से अधर में लटका है। मात्र दो किलोमीटर सड़क बनाने के बाद कंपनी ने निर्माण बंद कर दिया। कभी-कभार ही कंपनी की मशीन यहां सुचारु नजर आती है। इस कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फोन करके कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी समय पर कार्य पूरा नहीं कर रही है तो उसे ब्लैक लिस्ट करके दूसरी कंपनी को टेंडर अवार्ड किया जाए। लोगों की सुविधा के लिए सरकार लाखों रुपये सड़क निर्माण पर खर्च कर रही है। यदि लोगों को उस पैसे का लाभ नहीं मिलेगा तो सरकार की योजना अधूरी रहेगी। वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे ताकि कंपनी पर कार्रवाई की जा सके।
#Khani-GarimaRoadWorkIsPendingForTwoYears #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:58 IST
Chamba News: खणी-गरीमा सड़क का कार्य दो साल से लटका #Khani-GarimaRoadWorkIsPendingForTwoYears #VaranasiLiveNews
