अहम फैसला: आईएनडी की जांच के बाद ही बाजार में आएंगी विदेश बनी दवाएं, उद्योगों को मिलेगी राहत
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने विदेशों से आयात होने वाली सभी प्रकार की नई दवाओं को लेकर अहम फैसला लिया है। अब ऐसी दवाओं का सीधे भारत में आयात और मार्केटिंग नहीं की जा सकेगी, जिन्हें अभी तक किसी भी देश में मंजूरी नहीं मिली है। आयात और मार्केटिंग से पहले संबंधित दवा को इन्वेस्टिगेशनल न्यू ड्रग (आईएनडी) डिविजन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। सीडीएससीओ की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, ऐसी दवाएं जिनके फेज-3 के वैश्विक क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं या भारतीय नागरिकों पर क्लीनिकल ट्रायल पूरे हो चुके हैं, उनके आवेदनों की समीक्षा अब सीडीएससीओ मुख्यालय स्थित आईएनडी डिविजन की ओर से की जाएगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Cdsco #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 24, 2026, 19:45 IST
अहम फैसला: आईएनडी की जांच के बाद ही बाजार में आएंगी विदेश बनी दवाएं, उद्योगों को मिलेगी राहत #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Cdsco #VaranasiLiveNews
