केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष, 2027 चुनाव पर रहेगा फोकस
भाजपा ने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस से आए चेहरे पर दांव लगाया है। ढिल्लों से पहले प्रधान रहे सुनील जाखड़ भी कांग्रेस से आए थे। ढिल्लों भाजपा नेताओं के साथ आज गवर्नर हाउस पहुंचे थे, इसी दाैरान उन्हें प्रधान बनाए जाने की जानकारी मिली। नियुक्ति के बाद अपने पहले बयान में नए प्रधान ने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि 2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Bjp #Punjab #StatePresident #KewalSinghDhillon #2027AssemblyElections #SikhCommunity #PoliticalStrategy #IndianPolitics #Congress #MalwaRegion #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:34 IST
केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष, 2027 चुनाव पर रहेगा फोकस #CityStates #Chandigarh-punjab #Bjp #Punjab #StatePresident #KewalSinghDhillon #2027AssemblyElections #SikhCommunity #PoliticalStrategy #IndianPolitics #Congress #MalwaRegion #VaranasiLiveNews
