UP : केशव बोले- छात्रों की समस्याओं का समाधान डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की बात, युवाओं के साथ' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सुझाव सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें पूरी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनेकहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार की मंशा है कि किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक न हो, अधियाचन समय पर भेजे जाएं, परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हों तथा परिणाम भी समयबद्ध ढंग से घोषित किए जाएं, ताकि युवाओं को अनावश्यक प्रतीक्षा और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को व्यवहारिक कठिनाइयों का सबसे अधिक अनुभव होता है। इसलिए उनके सुझाव सरकार के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप में अथवा ई-मेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराएं। सरकार प्रत्येक सुझाव का अध्ययन कर उसके समाधान का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों पर मुख्यमंत्री जी के साथ कैबिनेट स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और जहां आवश्यक होगा वहां नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

#CityStates #Prayagraj #KeshavPrasadMaurya #PrayagrajNews #RahulGandhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP : केशव बोले- छात्रों की समस्याओं का समाधान डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता #CityStates #Prayagraj #KeshavPrasadMaurya #PrayagrajNews #RahulGandhi #VaranasiLiveNews