कहां गई कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा? केरल हाईकोर्ट ने रद्द की पुलिस सुरक्षा, वकील ने किया ये बड़ा दावा
वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वजह है कि केरल हाई कोर्ट ने आज शुक्रवार को मोनालिसा को सुरक्षा देने की बात कहने वाले अपने पिछले आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश में पुलिस को मोनालिसा को सुरक्षा देने की बात कही गई थी। जब उनके पति पर उनके अपहरण का आरोप लगा था। पुलिस ने कहा कि लड़की का पता नहीं चल सका। 21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई लड़की के वकील पी.एस. अनीशाद ने बताया कि पुलिस ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस को बताया कि जब उन्होंने सुरक्षा आदेश को लागू करने की कोशिश की, तो लड़की का पता नहीं चल सका। वकील अनीशाद ने कहा कि कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि जब लड़की सुरक्षा की मांग करते हुए संपर्क करे, तो उसे सुरक्षा दी जाए। कोर्ट ने कहा कि अंतरिम आदेश रद्द किया जाता है। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। मोनालिसा ने अपनी जान को बताया था खतरा पुलिस सुरक्षा का हाई कोर्ट का आदेश लड़की की उस याचिका पर आया था, जिसमें उसने अपनी जान की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश देने की मांग की थी। लड़की के पति फरमान पर उसके अपहरण का आरोप है। यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर दर्ज किया था, जिन्होंने दावा किया है कि वह नाबालिग है। मोनालिसा तब वायरल हो गई थीं, जब एक कंटेंट क्रिएटर ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया था।
#Entertainment #National #Monalisa #ViralGirl #ViralGirlMonalisa #KeralaHc #MonalisaKeralaHc #KeralaHighCourt #MonalisaMarriage #MonalisaWedding #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 13:31 IST
कहां गई कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा? केरल हाईकोर्ट ने रद्द की पुलिस सुरक्षा, वकील ने किया ये बड़ा दावा #Entertainment #National #Monalisa #ViralGirl #ViralGirlMonalisa #KeralaHc #MonalisaKeralaHc #KeralaHighCourt #MonalisaMarriage #MonalisaWedding #VaranasiLiveNews
