केराकत हादसा: 25 लाख में दफन हुई दो मजदूरों की मौत? तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; हुआ समझौता

UP Accident: जौनपुर में देवकली बाजार के समीप चौकिया शिवालय के पास गैस पाइपलाइन मरम्मत के दौरान हुए भीषण हादसे ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दबे दो मजदूरों, प्रिंस कुमार (20) और निरंजन महतो (32) की मौत के बाद मामला कानूनी कार्रवाई के बजाय आर्थिक समझौते की भेंट चढ़ गया। बृहस्पतिवार तड़के जब बिहार से मृतकों के परिजन केराकत पहुंचे, तो घटनास्थल पर काफी देर तक चीख-पुकार और हंगामा मचा रहा। हालांकि, कार्यदायी संस्था और परिजनों के बीच लंबी मान-मनौव्वल का दौर चला, जो अंततः सुलह में तब्दील हो गया। समझौते के तहत कंपनी ने दोनों मृतक आश्रितों को 12.50-12.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई।

#CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केराकत हादसा: 25 लाख में दफन हुई दो मजदूरों की मौत? तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; हुआ समझौता #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews