Delhi News: ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कहा - काफी संख्या में गाड़ियां खराब हो रहीं और माइलेज भी घट गया अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके इस्तेमाल से काफी संख्या में गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज भी घट गया है। उन्होंने सरकार से ई-20 के साथ शुद्ध पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली के कई सर्विस सेंटरों और पेट्रोल पंपों का दौरा कर वाहन मालिकों और मैकेनिकों से बातचीत की। उनके अनुसार, सर्विस सेंटरों पर ई-20 के कारण खराब हुई गाड़ियों की लंबी कतारें लगी थीं। मैकेनिकों ने बताया कि पहले वाहन नियमित सर्विस के लिए आते थे, लेकिन अब फ्यूल पंप, इंजेक्टर और इंजन से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि एक 2023 मॉडल की ई-20 कंपैटिबल कार का फ्यूल पंप और इंजेक्टर खराब मिले और उसका माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर से घटकर 13 किलोमीटर प्रति लीटर रह गया। उन्होंने यह भी कहा कि कई अन्य वाहनों में भी इसी तरह की दिक्कतें सामने आईं। उनके अनुसार, कुछ वाहन मालिकों ने बताया कि माइलेज में 25 से 35 प्रतिशत तक की कमी आई है और कई बार गाड़ियों को क्रेन से सर्विस सेंटर तक लाना पड़ा। पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों से बातचीत का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों ने शिकायत की कि ई-20 के बाद उनकी गाड़ियों का माइलेज काफी कम हो गया है और बार-बार मरम्मत करानी पड़ रही है।

#KejriwalTargetsTheCentralGovernmentOverE-20Petrol. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना #KejriwalTargetsTheCentralGovernmentOverE-20Petrol. #VaranasiLiveNews