केदारनाथ : थारू कैंप के पास टूटा ग्लेशियर, पैदल मार्ग बाधित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिनचोली के पास अचानक थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूट गया, जिससे पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से बंद हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। बड़ी लिनचोली की चढ़ाई पर ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग बंद हो गया। फिलहाल बर्फ को हटाने का काम किया जा रहा है। तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को बर्फ के कारण आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डीडीएमए की टीमें मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए जुटी हुई हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर तैनात टीमें श्रमिकों और उपकरणों के साथ मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने में जुटी हुई हैं। संवाद
#Kedarnath:GlacierBreaksNearTharuCamp;TrekkingRouteBlocked #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:15 IST
केदारनाथ : थारू कैंप के पास टूटा ग्लेशियर, पैदल मार्ग बाधित #Kedarnath:GlacierBreaksNearTharuCamp;TrekkingRouteBlocked #VaranasiLiveNews
