Agra News: खुशबू की शानदार पारी से केसीआई पैंथर की रोमांचक जीत
आगरा। फतेहाबाद स्थित निजी स्कूल के मैदान पर खेली जा रही अमर शहीद श्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। केसीआई पैंथर ने संघर्षपूर्ण मैच में अतुल्य वॉयेजेस को तीन रन से हरा दिया। मैच में 79 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाली खुशबू सैनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।टॉस जीतकर केसीआई पैंथर की कप्तान सुप्रिया अरेला ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से खुशबू सैनी ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। उनके अलावा श्रेया यादव ने 33, प्रिंसी चौधरी ने 29 और राधिका पचहारा ने 20 रन का योगदान दिया। अतुल्य वॉयेजेस की ओर से सुरक्षा चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। रितिका, सिमरन और रमा कुशवाहा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल्य वॉयेजेस की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 214 रन ही बना सकी। टीम की कप्तान रेखा राजपूत ने 65 रन की शानदार पारी खेली। चंचल और प्रगति यादव ने 30-30 रन बनाए, जबकि डॉली राजपूत ने 16 रन का योगदान दिया।केसीआई पैंथर की ओर से गेंदबाजी में श्रेया यादव और ग्रेसी ने दो-दो विकेट लिए। आराध्या और पावनी को एक-एक सफलता मिली। मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक संजय कालरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर, अवधेश यादव, अमित यादव, अतुल राठौर, देव पांडे आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका रोहित लोधी और आशीष कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता संयोजक मनोज कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी और सीएसएफ स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
#KCIPanther'sThrillingVictoryPoweredByKhushbu'sMagnificentInnings #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 02:53 IST
Agra News: खुशबू की शानदार पारी से केसीआई पैंथर की रोमांचक जीत #KCIPanther'sThrillingVictoryPoweredByKhushbu'sMagnificentInnings #VaranasiLiveNews
