Kaushambi : बाइक की भिड़ंत से दो की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

सरायअकिल के तिल्हापुर गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत के मामले में घायल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दुर्घटना में घायल फरीदपुर मजरा औधन गांव निवासी शिवांश साहू ने बताया कि बुधवार सुबह वह पिता रमेश चंद्र साहू के साथ बाइक पर बैठ कर सिलिंडर भरवाने पुरखास जा रहा था। जैसे ही वह तिल्हापुर गांव के समीप पहुंचे सामने से तेज व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आ रहे बिरनेर गांव के जयनारायण पाल की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता रमेश चंद्र साहू और सामने वाले बाइक चालक जयनारायण पाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया है और पैर टूट गया है। प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

#CityStates #Kaushambi #KaushambiDistrict #KaushambiNews #Accident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaushambi : बाइक की भिड़ंत से दो की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Kaushambi #KaushambiDistrict #KaushambiNews #Accident #VaranasiLiveNews