Kaushambi : ट्रक की टक्कर से डिग्री कॉलेज डायरेक्टर के बेटे की मौत, स्कॉर्पियो का गेट खोलते समय हुआ हादसा
कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया पश्चिम गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर से अजुहा निवासी शिवांश त्रिपाठी (ईशू महराज) की दर्दनाक मौत हो गई। वह रमा देवी शिवमंगल प्रसाद डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी के इकलौते पुत्र थे। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गया। अजुहा कस्बे के थाना सैनी क्षेत्र निवासी शिवांश त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार त्रिपाठी शुक्रवार दोपहर घर से अपनी स्कॉर्पियो लेकर मंझनपुर के लिए निकले थे। दिनभर कामकाज और दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद देर रात वह अपने साथी दीपक राय के साथ कोखराज स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया पश्चिम गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शिवांश को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान परिजनों ने वाहन से जरूरी कागजात निकालने को कहा। शिवांश हाईवे की दूसरी पटरी पर खड़ी स्कॉर्पियो के पीछे से गेट खोलकर कागजात निकाल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवांश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिवांश अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी सगाई भी हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
#CityStates #Kaushambi #KaushambiNewsToday #CrimeNewsToday #DegreeCollegeDirector #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:35 IST
Kaushambi : ट्रक की टक्कर से डिग्री कॉलेज डायरेक्टर के बेटे की मौत, स्कॉर्पियो का गेट खोलते समय हुआ हादसा #CityStates #Kaushambi #KaushambiNewsToday #CrimeNewsToday #DegreeCollegeDirector #VaranasiLiveNews
