Ganga Aarti: अस्सी घाट की गंगा आरती भी कराएगा विश्वनाथ मंदिर प्रशासन, आरती समितियों ने किया इंकार
अस्सी घाट की गंगा आरती की भी जिम्मेदारी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को देने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां भी नमो घाट और ललिता घाट की तर्ज पर वैतनिक अर्चकों से ही गंगा आरती कराने की योजना बनाई जा रही है। अस्सी घाट पर होने वाली दो संध्या आरती एक ही हो जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को भेलूपुर एसीपी कार्यालय में अस्सी घाट की आरती समितियों के साथ बैठक की। हालांकि समितियों ने इस योजना को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। अब अगली बैठक दो दिन बाद होगी। बैठक में सुबह-ए-बनारस आरती के संचालक नहीं शामिल हुए। अस्सी घाट पर सुबह की आरती सुबह-ए-बनारस मंच पर कराई जाती है। वहीं, शाम की दो-दो आरती गंगा सेवा समिति और जान्हवी गंगा सेवा समिति की ओर से कराई जा रही है। सुबह-ए-बनारस की आरती में पैसे लेकर आरती दिखाने के आरोपों का एक वीडियो वायरल होने के बाद ये फैसला लिया जा रहा है। हालांकि, आए दिन भक्तों से गंगा आरती के नाम पर निजी लोगों द्वारा मोटी रकम वसूली जाती रही है और इस पर प्रशासन और पुलिस का अंकुश नहीं लग सका है। गंगा आरती के दौरान घाट, नाव और कुर्सी पर बैठाने के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है। वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसे भी पढ़ें;UP News: वाराणसी में लखनऊ एटीएस की टीम का छापा, डॉक्टर के परिवार के सदस्यों से की गई पूछताछ
#CityStates #Varanasi #GangaAartiVaranasi #KashiVishwanathTemple #AssiGhat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 09:35 IST
Ganga Aarti: अस्सी घाट की गंगा आरती भी कराएगा विश्वनाथ मंदिर प्रशासन, आरती समितियों ने किया इंकार #CityStates #Varanasi #GangaAartiVaranasi #KashiVishwanathTemple #AssiGhat #VaranasiLiveNews
