काशी विश्वनाथ: एक महीने में रुद्राभिषेक के लिए सिर्फ 9 टिकट ही मिलेंगे, आज-कल सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार और बृहस्पतिवार को सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकेगी। मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया कि भारी भीड़ के चलते ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निलंबित कर दी गई है। दूसरी ओर श्रीकाशी विश्वनाथ में सुगम दर्शन से ज्यादा रुद्राभिषेक के टिकट की मांग है। अगले एक महीने में सिर्फ नौ परिवारों के लिए ही रुद्राभिषेक के ऑनलाइन टिकट मिल सकते हैं। एक स्लॉट ही बचा है। मार्च में रुद्राभिषेक के 3000 टिकटों की एडवांस बुकिंग है। रोजाना 300 से ज्यादा टिकट बुक कराए जाते हैं। सुगम दर्शन के लिए अगले एक महीने में 2000 से ज्यादा टिकट उपलब्ध हैं। ऑफलाइन टिकट न मिलने के चलते श्रद्धालु काउंटर पर आकर एक और पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक का टिकट बुक करा रहे हैं। एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 450 और पांच शास्त्री से 1380 रुपये देने पड़ते हैं। रुद्राभिषेक का समय सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक है। हर टिकट में रुद्राभिषेक के साथ दर्शन होते हैं। इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाता है। रुद्राभिषेक के टिकट शुल्क में ही शास्त्री या ब्राह्मण की दक्षिणा और पूजा की थाली मिलती है। श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार दूध खरीद सकते हैं। मंदिर परिसर में ही इसकी व्यवस्था है। 5 लीटर तक दूध खरीदकर अर्पित किया जा सकता है।

#CityStates #Varanasi #KashiVishwanathTemple #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विश्वनाथ: एक महीने में रुद्राभिषेक के लिए सिर्फ 9 टिकट ही मिलेंगे, आज-कल सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग बंद #CityStates #Varanasi #KashiVishwanathTemple #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews