Kashi Vishwanath: आज और शुक्रवार को खुलेंगी विश्वनाथ धाम की 56 हुंडियां, मुमुक्षु भवन की महिलाएं गिनेंगी

Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले दान की प्रक्रिया को लेकर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित 56 हुंडियों को सप्ताह में दो दिन, मंगलवार और शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से खोला जाता है। कोई भी व्यक्ति इस पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकता है, जिससे दान व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहती है। मंडलायुक्त ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दान देने के तीन प्रमुख माध्यम हैं। श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से, मंदिर कार्यालय में सीधे पहुंचकर अथवा हुंडियों के माध्यम से दान कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन सभी माध्यमों से प्राप्त दान का व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से लेखा-जोखा रखता है। हुंडियों से प्राप्त नकदी की गिनती निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है। नोटों और सिक्कों की अलग-अलग गिनती होती है। इस दौरान एक राजपत्रित अधिकारी, बैंक कर्मी और अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहते हैं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाती है ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 22:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kashi Vishwanath: आज और शुक्रवार को खुलेंगी विश्वनाथ धाम की 56 हुंडियां, मुमुक्षु भवन की महिलाएं गिनेंगी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews