काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण की संस्कृति का संगम, छात्रों ने विश्वनाथ धाम में किए दर्शन
काशी-तमिल संगमम के लिए तमिलनाडु से 250 छात्र काशी आए हैं। इन सभी छात्रों ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान छात्रों का भव्य स्वागत किया गया। विश्वनाथ धाम में मंदिर प्रशासन ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच छात्रों का अभिनंदन हुआ। मंदिर प्रशासन ने सभी को स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके साथ ही छात्रों को अंगवस्त्र भी प्रदान किए गए।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #KashiTamilSangamam5.0 #NamoGhatVaranasi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:49 IST
काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण की संस्कृति का संगम, छात्रों ने विश्वनाथ धाम में किए दर्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #KashiTamilSangamam5.0 #NamoGhatVaranasi #VaranasiLiveNews
