Karwa Chauth 2026 Live: कई शुभ संयोगों में करवा चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत कथा और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Samagri LIVE:आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने से शुरू होने वाले इस व्रत में महिलाएं दिनभर अन्न-जल त्यागकर रहती हैं। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करने के बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। इसके बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत खोला जाता है। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अलग-अलग शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण चांद निकलने के समय में अंतर हो सकता है। ऐसे में व्रती महिलाएं जानना चाहती हैं कि आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल समेत देश के अन्य शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा। इस साल करवा चौथ पर परिघ, मालव्य, बुधादित्य और शुक्रादित्य जैसे शुभ योगों की भी चर्चा है। आइएजानते हैं करवा चौथ 2026 का शहरवार चंद्रोदय समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी की परंपरा, पूजन सामग्री, व्रत के नियम, पूजा-विधि, कथा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जुड़ी जरूरी जानकारी।

#Festivals #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 02:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Festivals National



Karwa Chauth 2026 Live: कई शुभ संयोगों में करवा चौथ आज, जानें पूजा मुहूर्त, व्रत कथा और चंद्रोदय का समय #Festivals #National #VaranasiLiveNews