करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ये त्योहार मनाया जाता है, इस साल 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। करवा चौथ में ज्यादातर स्थानों पर निर्जला व्रत करने का चलन है। महिलाएं सूर्योदय से लेकर शाम को चांद निकलने तक बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि जिन महिलाओं को पहले से डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें व्रत रखने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों मेंलंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर लो होने (हाइपोग्लाइसीमिया) का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, पानी न पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है, जिसके कारण चक्कर आने, कमजोरी और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं। यही कारण है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी व्रत के दौरान अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। तो क्या शुगर-बीपी के मरीज ये व्रत कर सकते हैं

#HealthFitness #National #KarwaChauthDiabetesPrecautions #KarwaChauthFasting #DiabetesPatientsFastingTips #KarwaChauthHealthTip #KarwaChauth2026 #डायबिटीजमेंकरवाचौथव्रत #करवाचौथहेल्थटिप्स #करवाचौथ2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत #HealthFitness #National #KarwaChauthDiabetesPrecautions #KarwaChauthFasting #DiabetesPatientsFastingTips #KarwaChauthHealthTip #KarwaChauth2026 #डायबिटीजमेंकरवाचौथव्रत #करवाचौथहेल्थटिप्स #करवाचौथ2026 #VaranasiLiveNews