Haridwar: विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला
कनखल क्षेत्र में गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे एक कांवड़ यात्री को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना रविवार देर रात गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट हाईवे किनारे हुई। पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदललौट रहा था। देर रात होने पर उनका दल हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया। इसी दौरान हाईवे के ऊपर बने पुल पर मौजूद कुछ युवकों और कांवड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। पुल पर मौजूद युवक शोर-शराबा कर रहे थे। कांवड़ियों ने उन्हें शांत रहने को कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक नीचे आए और कांवड़ियों के पास पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने अजय पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
#CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #KanwarYatri #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
Haridwar: विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को मारी गोली, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग लेकर था निकला #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #KanwarYatri #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
