Kanpur: दोस्ती और प्रेम संबंध का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती को जड़े थप्पड़, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
ग्वालटोली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने परिचित युवक पर दोस्ती व प्रेम संबंध का प्रस्ताव ठुकराने पर उसे सरेराह 12 थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया। शोर मचने पर राहगीरों को आता देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खलासी लाइन निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके साथ पढ़ने वाला चुन्नीगंज निवासी मो. अमान शेख पिछले तीन माह से उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर धमका रहा था। आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर घर से उठा ले जाने की धमकी दी। डर के चलते दोपहर करीब 3:30 बजे परमट मंदिर के पास पेट्रोल पंप चौराहे पर मिलने पहुंची। वहां आरोपी ने फिर से दोस्ती और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर सरेराह 10-12 थप्पड़ मारे और छेड़छाड़ की। राहगीरों की मदद से युवती ने अपने परिजनों को सूचना दी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज, धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:21 IST
Kanpur: दोस्ती और प्रेम संबंध का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती को जड़े थप्पड़, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #VaranasiLiveNews
