Kanpur Weather: सुबह ही 'आग' उगल रहा सूरज, 60 मिनट में तीन डिग्री बढ़ रहा पारा, नमी भी 20% घटी, ये है अलर्ट
कानपुर में गर्मियों के शुरू होते ही जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में नया बदलाव आया है। अप्रैल में पारा सबसे अधिक एक घंटे में तीन डिग्री की उछाल सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच मार रहा है। इसी एक घंटे में माहौल में सबसे अधिक 20 फीसदी नमी घट रही है। बीते साल अप्रैल में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच तापमान 1.2 डिग्री तक उछलता था। मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन से मौसम का समय चक्र प्रभावित हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के महीने में सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ने की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे के बाद होती थी।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeatherUpdate #UpHeatWaveNews #BandaTemperatureToday #ClimateChangeImpactKanpur #CsaWeatherForecast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
Kanpur Weather: सुबह ही 'आग' उगल रहा सूरज, 60 मिनट में तीन डिग्री बढ़ रहा पारा, नमी भी 20% घटी, ये है अलर्ट #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurWeatherUpdate #UpHeatWaveNews #BandaTemperatureToday #ClimateChangeImpactKanpur #CsaWeatherForecast #VaranasiLiveNews
