कानपुर: सुधांशु त्रिवेदी बोले- दुनिया की आत्मा है भारत, श्री अरबिंदो का नाम लेकर कह दी बड़ी बात, दिया ये संदेश

कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले में पहुंचे भाजपा नेता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में अध्यात्म की भूमि कहा जाता है और यहां अध्यात्म को लेकर होने वाला विचार-मंथन केवल देश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के विषय में श्री अरबिंदो ने कहा था कि शरीर में जो स्थान आत्मा का होता है, वही स्थान दुनिया में भारत का है। उन्होंने कानपुर में आयोजित आध्यात्मिक मेले की सराहना करते हुए कहा कि यह संपूर्ण समाज और देश को एक नई सांस्कृतिक व आध्यात्मिक दृष्टि देने के लिए एक बहुत ही सकारात्मक प्रयास है।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #HinduSpiritualAndServiceFair #BjpLeaderSudhanshuTrivedi #BrijendraSwaroopPark #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 07:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: सुधांशु त्रिवेदी बोले- दुनिया की आत्मा है भारत, श्री अरबिंदो का नाम लेकर कह दी बड़ी बात, दिया ये संदेश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #HinduSpiritualAndServiceFair #BjpLeaderSudhanshuTrivedi #BrijendraSwaroopPark #VaranasiLiveNews