UP: 60% दिव्यांगता पर इरादे फौलादी, शिवम ने ऑस्ट्रेलिया में गाड़ा झंडा, वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप में जीते तीन पदक

संघर्ष, मेहनत और अटूट आत्मविश्वास की मिसाल बने कानपुर के शिवम पाल ने पैरा टेबल टेनिस में शानदार उपलब्धि दर्ज कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऑस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से 16 से 18 फरवरी तक हुई वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप 2026 में उन्होंने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। गुजैनी निवासी व आयकर विभाग कानपुर में अधीक्षक पद पर कार्यरत शिवम पाल का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। मात्र एक वर्ष की उम्र में पोलियो के कारण उन्हें 60 प्रतिशत दिव्यांगता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बचपन में क्रिकेट के शौकीन शिवम ने बाद में टेबल टेनिस को अपना लक्ष्य बनाया और 2017 से इस खेल में गंभीरता से प्रशिक्षण शुरू किया। मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर शिवम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #WorldParaFutureCup #WorldParaTableTennisChampionships #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 10:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 60% दिव्यांगता पर इरादे फौलादी, शिवम ने ऑस्ट्रेलिया में गाड़ा झंडा, वर्ल्ड पैरा फ्यूचर कप में जीते तीन पदक #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #WorldParaFutureCup #WorldParaTableTennisChampionships #VaranasiLiveNews