कानपुर: छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक, महापौर बोलीं- कन्वेंशन सेंटर के टेंडर से घटेगी नगर निगम की आय, ये भी कहा

शहरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए बुधवार को लखनऊ में छठे राज्य वित्त आयोग के लिए उत्तर प्रदेश महापौर फोरम की बैठक हुई। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए अलग बजट देने, कन्वेंशन सेंटर के संचालन और विज्ञापन होर्डिंग्स से होने वाली आय के अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जमीन पर बने कन्वेंशन सेंटर से निगम को आय होनी चाहिए थी, लेकिन स्मार्ट सिटी ने संचालन का टेंडर कर दिया। इससे निगम की आय बढ़ने की संभावना खत्म हो गई। महापौर ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर के मामले में राजस्व साझा करने की बात हुई थी लेकिन संचालन का ठेका देने से नगर निगम को अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। इसी तरह विज्ञापन होर्डिंग्स से आय के अधिकार भी 10 से 20 साल तक के लिए दिए जा चुके हैं। ऐसे में नगर निगम अपनी आय कैसे बढ़ाएगा। उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स के लिए अलग से धन उपलब्ध कराने की मांग की।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #SixthStateFinanceCommissionOfUttarPradesh #KanpurMayorPramilaPandey #SixthStateFinanceCommissionOfUp #UpMayorsForumMeetingInLucknow #IssueRegardingKanpurNagarNigamRevenue #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक, महापौर बोलीं- कन्वेंशन सेंटर के टेंडर से घटेगी नगर निगम की आय, ये भी कहा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #SixthStateFinanceCommissionOfUttarPradesh #KanpurMayorPramilaPandey #SixthStateFinanceCommissionOfUp #UpMayorsForumMeetingInLucknow #IssueRegardingKanpurNagarNigamRevenue #VaranasiLiveNews