कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगी आग, दो बीघा धान की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान नूर मोहम्मद पुत्र छोटे शेख मोहम्मद की करीब दो बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना से पीड़ित किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात खेत से आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।

#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #FireInMaharajpur #BlazeInAField #PaddyCropReducedToAshes #KanpurFireBrigade. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 07:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगी आग, दो बीघा धान की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #FireInMaharajpur #BlazeInAField #PaddyCropReducedToAshes #KanpurFireBrigade. #VaranasiLiveNews