Kanpur: ईओ ने जलकल प्रभारी को फटकारा, बोले- काम में ढिलाई न बरतें, अब फोटो-वीडियो से होगी कार्य की मॉनिटरिंग
शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने शुक्रवार को पालिका सभागार में जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की हिदायत दी। कर्मचारियों से कहा कि बनाए गए ग्रुप में कराए जाने वाले कार्य का फोटो और वीडियो जब लोड होगा, तभी माना जाएगा कि कार्यस्थल पर कार्य किया गया। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्य में शिथिलता बरतने पर जलकल प्रभारी को फटकार भी लगाई गई। ईओ ने कहा कि खराब सरकारी हैंडपंप, सोलर पंप और वाटर कूलर की 24 घंटे के अंदर मरम्मत की जाए। साथ ही मरम्मत कार्य की फोटो और वीडियो विभाग के ग्रुप पर लोड किया जाए। इसके अलावा संबंधित कार्य पूरा हुआ अथवा नहीं।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #ShuklaganjNews #ShuklaganjMunicipality #WaterWorksDepartment #EoRajeshKumar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 08:53 IST
Kanpur: ईओ ने जलकल प्रभारी को फटकारा, बोले- काम में ढिलाई न बरतें, अब फोटो-वीडियो से होगी कार्य की मॉनिटरिंग #CityStates #Kanpur #KanpurNews #ShuklaganjNews #ShuklaganjMunicipality #WaterWorksDepartment #EoRajeshKumar #VaranasiLiveNews
