Kanpur: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने दी जान, वैष्णो देवी से लौटकर घर में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके जाने से परेशान एक युवक ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह युवक का शव पंखे के सहारे लटका मिला तो चीखपुकार मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के इंद्रानगर राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी राम सिंह डिफेंस से रिटायर्ड हैं। उनके परिवार में बेटा अखिलेश कुमार सिंह उर्फ जीतू (42), बहू उर्वशी उर्फ निशा और दो बच्चे चार वर्षीय पारस तथा तीन माह का हैप्पी है। परिजनों के अनुसार जीतू शनिवार को वैष्णो देवी दर्शन कर घर लौटा था। पिता राम सिंह ने बताया कि जीतू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण करीब चार माह पहले पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:33 IST
Kanpur: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने दी जान, वैष्णो देवी से लौटकर घर में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
