Kanpur Dehat: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

बिषधन रसूलाबाद मार्ग पर मेघजाल के पास रविवार दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सावार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां डॉक्टर ने किशोर सहित दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के थाना पुरवा निवासी रवींद्र ने बताया कि अनुज (16) पुत्र पिंटू उर्फ प्रेमचंद अपने चाचा जसकरन के साथ बाइक से सिसाही रामपुर में बहन को लेने जा रहा था। रसूलाबाद- बिषधन मार्ग पर मेघजाल के पास पहुंचने पर जसकरन बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान अनुज बाइक पर बैठा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज की बाइक से टकरा गए। हादसे में अनुज व दूसरी बाइक पर सवार नैनपुर कसमड़ा निवासी अमित (26) पुत्र सतीश सिंह व उसका साथी मोहित (25) पुत्र चंद्रबली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रसूलाबाद से पुट्टी खरीदने जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने अनुज व अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित की हालत नाजुक देखते हुए उसको हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन रोते- बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि बाइकों की भिडंत में दो की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Dehat: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक की हालत गंभीर #CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #UpNews #RoadAccident #AccidentNews #VaranasiLiveNews