कानपुर देहात: आंखों के सामने गृहस्थी राख, सदमे में वृद्धा की मौत, दबंगों पर झोपड़ी फूंकने का आरोप, जांच शुरू

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में बुधवार दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आंखों के सामने गृहस्थी का सामान जलता देख वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन ने गांव के दो लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू की है। रजऊ निवासी पूजा पत्नी विनोद कुमार राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही दो लोग उनके पूर्वजों के झोपड़ी वाले बंगले पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

#CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #RasulabadHutFireIncident #ElderlyWomanDeathShockKanpurDehat #RajauVillageRasulabadCrime #RasulabadPoliceStationKanpurDehat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर देहात: आंखों के सामने गृहस्थी राख, सदमे में वृद्धा की मौत, दबंगों पर झोपड़ी फूंकने का आरोप, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #RasulabadHutFireIncident #ElderlyWomanDeathShockKanpurDehat #RajauVillageRasulabadCrime #RasulabadPoliceStationKanpurDehat #VaranasiLiveNews