चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: पटरी लॉक रखने वाली चाबियां गायब, ढीले नट और बोल्ट, ट्रैक फैलने की आशंका, उठे ये सवाल

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने के मामले में रेलवे ट्रैक की गंभीर खामियां हादसे की वजह बनकर सामने आ रही हैं। विभाग की प्रथम दृष्टया जांच में पटरी को लॉक रखने वाली चाबियां कई स्थानों पर गायब मिलीं। आशंका है कि चाबियां गायब होने से पटरी अपनी जगह से खिसक गई। रेलवे ट्रैक फैलने के कारण ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। http:// हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में प्लेटफॉर्म की तरफ वाली पटरी के करीब 40 से 50 मीटर के हिस्से में गड़बड़ी सामने आई है। इस हिस्से में पटरी को मजबूती से बांधकर रखने वाली चाबियां कई जगह नहीं मिलीं। इससे ट्रैक की मजबूती और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि पटरी को लॉक करने वाली चाबियां गायब थीं।

#CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: पटरी लॉक रखने वाली चाबियां गायब, ढीले नट और बोल्ट, ट्रैक फैलने की आशंका, उठे ये सवाल #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews