Kanpur: खून से लथपथ मिला ऑटो चालक, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, परिजन बोले- एक घंटे तक वीडियो बनाती रही पुलिस
कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में टाटमिल के पास शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ चालक ऑटो में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक को खाना खाने के लिए फोन किया, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि कृष्णा अस्पताल के बाहर युवक ऑटो में पड़ा तड़पता रहा, लेकिन उसे भर्ती करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस एक घंटे तक वीडियो बनाती रही। आक्रोशित परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस हैलेट ले हुई, वहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सिर कर चापड़ से हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्नाव के शुक्लागंज के बिंदा नगर निवासी जाहिद उर्फ खूटी (32) ऑटो चालक था। परिवार में पिता आरिफ, मां रहीशा, छह भाई और छह बहनें हैं। बड़े भाई नदीम ने बताया कि शनिवार सुबह जाहिद रोज की तरह ऑटो लेकर घर से निकला था।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:47 IST
Kanpur: खून से लथपथ मिला ऑटो चालक, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, परिजन बोले- एक घंटे तक वीडियो बनाती रही पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
