Kanpur: कागजों में हो रहा बायोरेमेडिएशन, पांडु-गंगा हो रहीं गंदी, कंपनी ने टैंक भरने वाले नौ कर्मियों को हटाया
कानपुर नगर निगम की ठेकेदार कंपनी गंदे नाले के पानी का केवल कागजों में बायोरेमेडिएशन कर रही है। इससे पांडु और गंगा नदियां लगातार प्रदूषित हो रही है। नगर निगम ने गंगा और पांडु नदी में गिर रहे 14 नालों के पानी को शोधित करने का ठेका बायोग्रीन कंपनी को करीब सात करोड़ रुपये का दिया है। कंपनी ने शोधन के लिए 25 टैंक लगाए हैं। नियमानुसार इन टैंकों में रोज विशेष तरह का रसायन डालना चाहिए। इस रसायन में मौजूद बैक्टीरिया गंदगी अवशोषित करते रहते हैं। इस प्रकार शोधित पानी नदियों में प्रवाहित होना चाहिए पर वास्तव में ऐसा नहीं हो रहा। नगर निगम ने कंपनी को 17 अक्तूबर 2025 को दो करोड़ रुपये का भुगतान किया था। कंपनी ने 4.28 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। अमर उजाला ने बुधवार को शाम 4:40 बजे गंदा नाला का निरीक्षण किया।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMunicipalCorporationNews #BioremediationScam #GangaPollutionKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:49 IST
Kanpur: कागजों में हो रहा बायोरेमेडिएशन, पांडु-गंगा हो रहीं गंदी, कंपनी ने टैंक भरने वाले नौ कर्मियों को हटाया #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMunicipalCorporationNews #BioremediationScam #GangaPollutionKanpur #VaranasiLiveNews
