कानपुर बारादेवी अग्निकांड: टट्टर की आठ दुकानें जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसा, केस्को की लापरवाही पर हंगामा

कानपुर में बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी समेत एकाएक करीब आठ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। आग से उठती लपटों को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ज्यादातर दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था। http:// हादसे में रचना गुप्ता और राहुल सैनी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, संजय गुप्ता की रेडीमेड कपड़ों और सनी की चूड़ी की दुकान समेत करीब आठ दुकानों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि बिजली संबंधी मदद के लिए केस्को के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते बिजली विभाग से सहायता मिलती तो नुकसान कम करने में मदद मिल सकती थी। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

#CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurBaradeviTempleFire #KanpurFireIncident #KanpurTragedy #KescoNegligence #BaradeviTempleFire #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर बारादेवी अग्निकांड: टट्टर की आठ दुकानें जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसा, केस्को की लापरवाही पर हंगामा #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurBaradeviTempleFire #KanpurFireIncident #KanpurTragedy #KescoNegligence #BaradeviTempleFire #VaranasiLiveNews